logo

ABVP के छात्र गर्जना कार्यक्रम में बोले याज्ञवल्क्य शुक्ला- हेमंत सरकार की खोखली नीतियों को सामने लायेंगे 

news156.jpg

रांची 

रांची विश्वविद्यालय स्थित दीक्षांत मंडप में आज अभाविप द्वारा आयोजित छात्र गर्जना कार्यक्रम में झारखंड सरकार की नीतियों के खिलाफ काला दस्तावेज जारी किया गया। छात्र गर्जना कार्यक्रम का शुभारंभ अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद एक्का, प्रदेश मंत्री सौरभ झा सहित सभी प्रदेश सह मंत्री ने किया। मां सरस्वती एवं युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गयी। इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने कहा कि यह लड़ाई झारखंड की अस्मिता बचाने की है। यह लड़ाई बहन बेटियों के सम्मान की है। यह लड़ाई नौजवानों के रोजगार के लिए है। इस लड़ाई को लड़ने का काम झारखंड विद्यार्थी परिषद का एक-एक कार्यकर्ता करेगा। कहा कि हेमंत सरकार से युवाओं का सैलाब हिसाब मांगने आय़ा है। 

यह युवा तरुणाई झारखंड के कोने कोने से आकर 5 साल का हिसाब मांग रहा है। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता झारखंड के गांव-गांव जाकर विधायक, मंत्री और कार्यकर्ताओं से सवाल पूछने का काम करेंगे। झारखंड के मुख्यमंत्री ने पिछले 5 वर्षों में कितने युवाओं को रोजगार दिया और कितने बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने का काम किया। 
प्रदेश मंत्री सौरभ झा ने विशाल युवा तरुनाई को संबोधित करते हुए कहा कि आज की वर्तमान सरकार को मंईयां सम्मान योजना नहीं मंईयां बचाओ योजना कार्यक्रम करने की आवश्यकता है। कहा संथाल परगना की डेमोग्राफी तेजी से चेंज हो रही है। लव जिहाद, लैंड जिहाद की आड़ में झारखंडी अस्मिता और संस्कृति को खोखला किया जा रहा है।

आगामी 25 तारीख को छात्र कार्यकर्ता अपने जिले केंद्र पर हजारों की संख्या में कार्यक्रम करेंगे। वहां के शासक-प्रशासक को काला दस्तावेज देते हुए वर्तमान झारखंड सरकार की खोखली नीति को समाज के बीच रखने का प्रयास करेंगे। छात्र गर्जना सह काला दस्तावेज विमोचन कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रांत प्रमुख डॉ पंकज कुमार, अखिल भारतीय जनजातीय छात्र कार्य प्रमुख प्रमोद राऊत, प्रदेश संगठन मंत्री नीलेश कटारे, प्रांत कार्यालय मंत्री शुभम पुरोहित, कार्यक्रम संयोजक विशाल सिंह सहित हजारों की संख्या में पूरे प्रदेश भर के छात्र–छात्राएं उपस्थित रहे।


 

Tags - Yagyavalkya Shukla ABVP program Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand latest News